एनवीडिया चिप कंपनी के CEO का चीनी जासूस से अफेयर:पत्नी से माफी मांगी, खुफिया एजेंसियों को शक- अहम जानकारी चीन भेजी
दुनिया की बड़ी चिप कंपनी एनवीडिया के CEO जेनसन हुआंग का एक चीनी महिला से अफेयर था। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि यह महिला चीन के लिए जासूसी कर रही थी और उसने हुआंग से नजदीकी बढ़ाकर उनसे जुड़ी अहम जानकारी चीन तक पहुंचाई। जेनसन हुआंग के पास अमेरिका और ताइवान दोनों की नागरिकता है। जासूसी का मामला सामने आने के बाद एनवीडिया के बोर्ड ने हुआंग के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक हुआंग ने रविवार को कंपनी के बोर्ड के सामने महिला के साथ अफेयर की बात मानी। उन्होंने पत्नी और बच्चों से माफी भी मांगी। जेनसन हुआंग ने कहा कि मैंने अपनी पत्नी को धोखा दिया। मेरे इस कदम से उन्हें और बच्चों को दुख पहुंचा। मेरे पास इसका कोई बहाना नहीं है। मुझे इसका अफसोस है। रुबियो की निगरानी में बनी रिपोर्ट में जासूसी की साजिश का जिक्र अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की निगरानी में इस साल एक गोपनीय रिपोर्ट तैयार की गई थी। इसमें बताया गया था कि चीन की खुफिया एजेंसी ने एलिस हुआंग को जेनसन हुआंग के करीब जाने के लिए तैयार किया था। ट्रम्प की चीन यात्रा से कुछ समय पहले रुबियो की यह रिपोर्ट अधिकारियों को दी गई थी। हालांकि इस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया। एनवीडिया के बोर्ड ने कहा कि अभी तक कंपनी की कोई गोपनीय जानकारी या अमेरिका की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी लीक होने का पता नहीं चला है। फिर भी मामले की जांच के लिए बाहर से एक वकील नियुक्त किया जाएगा। जेनसन हुआंग जांच में सहयोग करेंगे और CEO बने रहेंगे।